विकिपीडिया:देवनागरी में कैसे टंकण करें?
यह सहायता पृष्ठ विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन टाइपिंग टूल्स की जानकारी हेतु है। विकिपीडिया की डिफ़ॉल्ट टाइपिंग प्रणाली के लिये विकिपीडिया:नारायम देखें।
देवनागरी टाइप करने के लिये कई विधियाँ हैं। आप चाहें तो अपना स्वयं का कोई टूल प्रयोग कर सकते हैं या फिर विकिपीडिया में अन्तर्निर्मित टाइप टूल भी उपलब्ध है।
[संपादित करें] प्रकार
[संपादित करें] फोनेटिक
फोनेटिक हिन्दी टाइपिंग हेतु दो प्रमुख ऑफलाइन औजार बरह आइऍमई तथा गूगल इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन हैं। इन्हें आप अपने पीसी में स्थापित करने के बाद विकिपीडिया पर सीधे ही हिन्दी टाइप कर सकते हैं।
[संपादित करें] इनस्क्रिप्ट
देवनागरी में लिखने के लिए एक स्थायी उपाय इनस्क्रिप्ट कुञ्जीपट का प्रयोग है। इन्स्क्रिप्ट एक टच टाइपिंग कुञ्जीपटल है जो भारतीय भाषाओं की लिपियों में कम्प्यूटर पर लिखने हेतु प्रयुक्त होता है। यह भारतीय लिपियों के लिये भारत सरकार द्वारा मानक के रूप में स्वीकृत है। नीचे दिया चित्र टीवीऍस कम्पनी के इनस्क्रिप्ट द्विभाषीय कीबोर्ड का है।
आजकल के नये प्रचालन तंत्रों, जैसे - विण्डोज़ २०००, विण्डोज़ ऍक्सपी, लिनक्स एवं मॅकिण्टोश पर इनस्क्रिप्ट अन्तर्निर्मित (इन-बिल्ट) आती है।
[संपादित करें] रेमिंगटन
यदि आपको पुराने मैकेनिकल टाइपराइटर पर या फिर पुराने नॉन-यूनिकोड फॉण्ट कृतिदेव की टाइपिंग का अभ्यास है तो आप रेमिंगटन टाइपिंग औजारों का प्रयोग कर सकते हैं। रेमिंगटन हेतु एक प्रमुख औजार इण्डिक आइऍमई है।
[संपादित करें] टाइपिंग औजार
[संपादित करें] ऑफलाइन
डाउनलोड करके बिना इण्टरनेट से जुड़े भी (ऑफलाइन) प्रयोग होने वाले टाइपिंग औजार:
- हिन्दी टूलकिट (ऍक्सपी की सीडी के बिना विण्डोज़ में हिन्दी समर्थन सक्षम करने हेतु)
- बरह आइऍमई (फोनेटिक)
- माइक्रोसॉफ़्ट का इण्डिक आइऍमई (फोनेटिक, रेमिंगटन तथा इनस्क्रिप्ट)
- इण्डिक इनपुट ऍक्सटेंशन फायरफॉक्स ऍक्सटेंशन (फोनेटिक तथा इनस्क्रिप्ट)
- गूगल आइऍमई (फोनेटिक)
[संपादित करें] ऑनलाइन
ऑनलाइन प्रयोग होने वाले औजार, इन में औजार की साइट पर जाकर टाइप करके कॉपी करके विकिपीडिया में पेस्ट करना पड़ता है।
- गूगल इण्डिक लिप्यन्तरण - फोनेटिक कीबोर्ड
- क्विलपैड - फोनेटिक कीबोर्ड
- यूनिनागरी सेमीफोनेटिक, इनस्क्रिप्ट तथा रेमिंगटन कीबोर्ड

