विकिपीडिया:शब्दावली

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(विकिपीडिया:शब्दकोष से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

विकिपीडिया पर कई कार्यों के लिये कई विशिष्ट शब्द अथवा शब्दावलियाँ प्रयोग की जाती हैं। इनमें से मुख्य निम्न हैं:

  • उपकरण/गैजेट: ये कुछ टूल्स हैं जो विकिपीडिया पर संपादन एवं अन्य कार्यों को आसान बनाते हैं। पंजीकृत सदस्य इन्हें अपनी वरीयताओं में पा सकते हैं।
  • चौपाल: यह विकिपीडिया के सदस्यों में सार्वजनिक चर्चा हेतु एक पृष्ठ है। यहाँ सभी पंजीकृत सदस्य विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हैं।
  • दूतावास: यह वो पृष्ठ है जहाँ विकिमीडिया की अन्य परियोजनाओं के हिन्दी न जानने अथवा कम जानने वाले सदस्यों को उनकी मूल भाषा में सहायता प्रदान की जाती है।
  • नामस्थान: ये विकिपीडिया पर प्रयोग किये जाने वाले कुछ स्थाई उपसर्ग हैं जिनसे अलग-अलग प्रकार के पृष्ठों को बिन्न किया जाता है।
  • निर्वाचित विषय वस्तु: यह विषयवस्तु विकिपीडिया के सर्वोत्तम कार्य को दर्शाती है।
  • प्रबंधक: ये विकिपीडिया के वो सदस्य होते हैं जिनपर समुदाय को पूर्ण विशवास होता है। इनके पास विकिपीडिया पर रखरखाव के अनेक कार्य करने हेतु कुछ टूल्स के प्रयोग की अनुमति होती है जो आम सदस्यों के पास नहीं होती।
  • पुनर्निर्देशन/अनुप्रेषण: इसका अर्थ है किसी पृष्ठ को ऐसा बना देना कि वह अपने-आप पाठक को दूसरे पृष्ठ पर भेज देगा। उदाहरण: मुंबई पर जाएँगे तो आप सीधे मुम्बई लेख पर पहुँच जाएँगे। इसका प्रयोग तब किया जाता है जब एक ही लेख के कई नाम संभव हों और सभी नामों से ढूँढना संभव करना हो। ऐसा करने के लिये पृष्ठ पर #REDIRECT [[मूल पृष्ठ का नाम]] लिख दिया जाता है।
  • बॉट: ये कुछ स्वचालित स्क्रिप्ट होती हैं जिन्हें सदस्यों द्वारा ऐसे बड़े बदलाव करने के लिये प्रयोग किया जाता है जिन्हें एक-एक कर के करने में बहुत समय ज़ाया होगा।
  • मुखपृष्ठ: यह विकिपीडिया का होम पेज है
  • विकिफ़ाइ: विकिफ़ाइ का अर्थ है किसी पृष्ठ के रंग-रूप को विकी के अनुरूप बनाना। इसे सीखने के लिये रंगरूप संबंधी स्वशिक्षा लें।
  • वार्ता/चर्चा पृष्ठ: ये वो पृष्ठ होते हैं जहाँ उनसे सम्बन्धित लेख/परियोजना पृष्ठ के बारे में चर्चा की जाती है। इसमें लेखों से सम्बन्धित चर्चा, जैसे उसमें जानकारी का समावेश, उसमें समस्याएँ एवं सुधार, आदि भी शामिल होती है।
  • सदस्य पृष्ठ: यह वो पृष्ठ होता है जहाँ सदस्य अपने बारे में लिख सकते हैं।
  • स्थानान्तरण: विकिपीडिया के संदर्भ में स्थानान्तरण का अर्थ है किसी पृष्ठ का नाम बदलना।
वैयक्तिक औज़ार

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ

Polecamy: Pozycjonowanie, wózki dziecięce, Kino domowe, Viagra, Kredyty