विकिपीडिया:स्वशिक्षा

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
परिचय   सम्पादन   रूपरंग   विकिपीडिया जोड़   सन्दर्भ और स्रोत   संवाद पृष्ठ   ध्यान रखें   पंजीकरण   जाते-जाते    
Wikipedia video tutorial-1-Editing-en.ogv
विकिपीडिया संपादन कैसे करें: छोटी-सी समीक्षा (अंग्रेज़ी में)

विकिपीडिया लेख-सम्पादन स्वशिक्षा

विकिपीडिया कई सदस्यों के सहयोग से बना एक मुक्त ज्ञानकोष है जिसमें आप अपना योगदान आसानी से दे सकते हैं। यह पाठ आपको एक विकिपीडिया योगदानकर्ता बनने में सहायता करेगा।

इस पाठ के पन्ने आपको विकिपीडिया के लेख लिखने के उचित तौर-तरीकों से अवगत करेंगे, यानी लेख कैसे लिखे जाने चाहिए और क्या सामग्री उचित-अनुचित है। यह पाठ आपको विकिपीडिया सदस्य-समाज, नीतियों और व्यवहार के बारे में भी बताएगा।

यह एक आधारिक पाठ है, और इसमें बारीक़ विषयों पर विस्तृत जानकारी नहीं है। ऐसी चीज़ों पर ज्ञान आपको अन्य पृष्ठों पर मिलेगा जिनके लिए स्थान-स्थान पर जोड़ (लिंक) दिए गए हैं। उन्हें पढ़ने के लिए, आप उन्हें अपने ब्राउज़र पर अन्य टैबों में खोल सकते हैं।

सीखते-सीखते आप प्रयोगस्थल ("सैंडबॉक्स") पन्नों पर अपना हाथ भी आज़मा सकते हैं। इनमें आप मनचाहे फेर-बदल कीजिए और जैसे चाहे प्रयोग कीजिए! कोई रोकेगा-टोकेगा नहीं, और इनमें चाहे आप जितनी ही उलटी-सीधी खिचड़ी पकाएँ, किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी और कोई बुरा नहीं मानेगा।

आइए, संपादन के बारे में सीखें! दृष्टिबाधित साथी विकिपीडिया पृष्ठों को पढ़ने एवं संपादित करने संबंधी सहायता के लिए दृष्टिबाधितार्थ पृष्ठ देख सकते हैं।


अगला: चलो, संपादन सीखें
वैयक्तिक औज़ार

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ

Polecamy: Pozycjonowanie, wózki dziecięce, Kino domowe, Viagra, Kredyty